कर्वी: चित्रकूट में डिजिटल भूमि अभिलेखों की दिशा में बड़ा कदम, डीएम ने 'नक्शा' परियोजना का किया औचक निरीक्षण
चित्रकूट: कर्वी के अंबिका कुंज में बुधवार दोपहर 1 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने 'नक्शा' परियोजना के तहत ड्रोन सर्वे और ग्राउंड ट्रुथिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने RoR के अनुरूप सटीक संपत्ति विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। परियोजना से डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड तैयार होंगे।