मल्हारगंज: लाखों के वेतन घोटाले में नगर निगम के 2 अस्थाई कर्मचारी बर्खास्त, एमजी रोड थाने में धोखाधड़ी व कूटरचना का केस
शुक्रवार 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेडियो कॉलोनी निवासी नगर निगम के उपायुक्त डॉ. केशव सिंह सगर पिता भोगीराम सगर द्वारा एमजी रोड थाने में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन की जांच में पाया गया कि निगम के अस्थाई कर्मचारी अमन सालवी निवासी राजनगर और अनुज पंवार निवासी पाटनीपुरा, मांगीलाल की चाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए मस्टर कर्मचारियों के