गुना नगर: जाट पुरा में कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
गुना में कोतवाली थाना के जाट पुरा में कैंसर रोग से पीड़ित एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 अप्रैल को जिला अस्पताल में मृतक के भाई ने बताया, प्रदीप केवट पिछले तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। भोपाल उपचार चल रहा था। बीती रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।