मिर्ज़ापुर: सिटी क्लब के सभागार में सदस्यता अभियान 2024 का जिला कार्यशाला संपन्न, नगर विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
सिटी क्लब के सभागार में शुक्रवार को भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 का जिला कार्यशाला संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।