मिर्ज़ापुर: बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम और मंदिरों में तोड़फोड़ कर लेकर शनिवार को मिर्जापुर रहेगा बंद, गुड़हट्टी में हुई बैठक
बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम और मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अत्याचार को लेकर शनिवार को मिर्जापुर में बंद रखने का नपाध्यक्ष ने आहवान किया। कैंप कार्यालय गुड़हट्टी में व्यापारी संगठनों के साथ बैठक किया। सभी संगठनों में दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। घंटाघर से जनआक्रोश रैली में दोपहर दो बजे शामिल होने का अनुरोध किया।