मिर्ज़ापुर: मारपीट मामले में कटरा कोतवाल द्वारा केस न दर्ज किए जाने से नाराज अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने SP को सौंपा ज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने थाना कटरा कोतवाली प्रभारी के ऊपर आरोप लगाया है कि आयोग के अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ के पुत्र को दिनांक 20 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा छीनैती करने के साथ मारा-पिटा गया जिसमें मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।