मिर्ज़ापुर: अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अपना दल कमेरा वादी के तत्वाधान में दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला कलेक्ट्रेट में एक दिवसी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें बताया गया की 23 अगस्त 1999 को पीडी टंडन पार्क इलाहाबाद में डॉक्टर सोनेलाल पटेल एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।