कोढ़ा: राजकीय बुनियादी विद्यालय कोलासी बदहाली की कगार पर, जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी से बाधित पठन-पाठन
Korha, Katihar | Nov 27, 2025 कोढ़ा प्रखंड के कोलासी स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। विद्यालय का लगभग हर भवन अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। बरसात के मौसम में कक्षाओं की छतों से पानी रिसना आम बात है, जिसके कारण विद्यालय में रखे शैक्षणिक एवं आवश्यक सामग्रियाँ लगातार खराब होती जा रही हैं। विद्यालय की स्थिति काफी जर्जर है