लालगंज: लहंगपुर में आयोजित नवदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर में आयोजित नवदिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार शाम 4:30 बजे तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के बीच मनाया गया। कथा व्यास परम श्रद्धेय श्री सुरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने जैसे ही भगवान के जन्म का वर्णन किया। पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल" के उद्घोष से गूंज उठा।