मोठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मोठ-पूंछ क्षेत्र में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से अध्यक्ष गदगद हुए
Moth, Jhansi | Jun 9, 2026 झांसी जनपद के मोठ एवं पूंछ क्षेत्र में लखनऊ लौटते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और सम्मान से प्रदेश अध्यक्ष काफी प्रसन्न नजर आए। स्वागत कार्यक्रम के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।