शिवपुरी नगर: न्यू दर्पण कॉलोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर हजारों रुपये की चोरी की, फिजिकल थाना पुलिस कर रही जांच
राहुल भदोरिया पुत्र गजेंद्र भदोरिया निवासी भिंड ने बताया कि वह शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के न्यू दर्पण कॉलोनी में चंदन जाटव के मकान में किराए से रहता है। बीते रोज पूर्व वह किसी काम से अपने घर भिंड गया हुआ था। जहां से वह आज शनिवार की सुबह 8 बजे वापिस आया तो उसने देखा घर के ताले टूटे डले हैं। और घर में से सामान और पैसे चोरी हो गए।