शिवपुरी नगर: विधायक की शिकायत करने सीईओ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट जुटे कर्मचारी ; सीईओ का बदला मन, मौके पर से ज्ञापन देने से किया इंकार
शिवपुरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा और पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह के बीच शुक्रवार की शाम फोन पर कमीशनखोरी पर तीखी वार्तालाप हो गई थी। सीईओ का आरोप था विधायक द्वारा धमकी दी गई थी। जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा ने इसकी शिकायत कलेक्टर से दर्ज कराने के लिए पोहरी और शिवपुरी जनपद से जुड़े सभी कर्मचारियों शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट बुला लिया था। पर बाद के लौट गए।