शिवपुरी नगर: जोहोरिया गांव के समीप बाइक फिसलने से एक युवक हुआ घायल, सब्जी लेकर बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
खनियाधाना थाना क्षेत्र के जोहोरिया गांव का रहने वाला रामजीलाल आदिवासी खनियाधाना से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी जोहोरिया गांव के तालाब के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।