शिवपुरी नगर: खेरोना में दबंगों ने आदिवासी की जमीन पर कब्जा किया, विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की
सुरवाया थाना क्षेत्र के खेरोना गांव की रहने वाली कमला आदिवासी पत्नि रघुवीर आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी जमीन पर गांव के दबंगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने सुरवाया थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की मांग की है।