हज़ारीबाग: गांजा तस्करी के आरोप में पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन में अवैध रूप से 155 किलोग्राम गांजा का तस्करी करने के आरोप में दर्ज मुफ़सिल थाना कांड संख्या 137/21 दर्ज किया गया था। दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त भूपेंद्र सिंह पिता रघुपति सिंह ग्राम जोगिया थाना चेनारी जिला रोहतास बिहार को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर शनिवार को हजारीबाग लाया गया।