गिरियक: कायमपुर गांव में चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को रंगेहाथ पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Sep 13, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने कायमपुर गांव से चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान कायमपुर गांव निवासी मुंद्रिका चौधरी के पुत्र बीरेंद्र चौधरी के रूप में की गयी है.