गिरियक: बकरा गांव के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के बकरा गांव के समीप डिवाइडर से टकराकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि मृतक के पॉकेट से उसका आधार कार्ड मिला जिसके अनुसार उसकी पहचान झारखंड के नामकुम थाना क्षेत्र के अशोक सिंह के करीब 55 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार के रूप में की है.