गिरियक: मारपीट के मामले में एक वारंटी को गिरियक थाना पुलिस ने कांदोपुर गांव से किया गिरफ्तार
गिरियक थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वारंटी को कांदोपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरियक थानाध्यक्ष साकिंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गिरफ्तार यह वारंटी गिरियक थाना क्षेत्र के कांदोपुर गांव निवासी हरि सिंह का पुत्र सुबोध सिंह है जिसके विरूद्ध गिरियक थाना में मारपीट का एक केस दर्ज है.