गिरियक: बकरा गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने बकरा गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि गिरफ्तार यह व्यक्ति बकरा गांव निवासी राजकुमार केवट है जिसके द्वारा मेडिकल जांच के दौरान अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.