गिरियक: हत्या के प्रयास एवं मारपीट के एक अभियुक्त को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने दशरथपुर गांव से किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Sep 11, 2024 पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं मारपीट के एक अभियुक्त को दशरथपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दशरथपुर गांव निवासी विनोद मिस्त्री का पुत्र राहुल कुमार है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.