गिरियक: बहरईन पैन में डूबकर एक बालक की मौत मामले में पावापुरी सहायक थाना में यूडी केस दर्ज
पावापुरी सहायक थाना में बइरईन पैन में डूबकर एक बालक की मौत के मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि मृतक बालक बृज बिहारी का पुत्र पवन कुमार है जो कि गौरा गणेश की प्रतिमा को बहरईन पैन में विसर्जित कर स्नान कर रहा था जिसकी डूब जाने से मौत हो गयी.