भभुआ: कैमूर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गुम हुए मोबाइल को बरामद कर वास्तविक धारक को सुपुर्द किया
Bhabua, Kaimur | Apr 18, 2026 कैमूर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से गुम हुए मोबाइल को बरामद करो वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया है। आज शनिवार को 4 बजे कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी दिया गया कि कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने की अलग-अलग थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सनहा के आधार पर तकनीकी अनुसंधान में गुम हुए मोबाइल को बरामद किया।