भाटपार रानी: भाटपार रानी समेत पूरे जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 102 स्थानों पर कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर ASP दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ,ASP उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूरे जिले में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक 102 स्थान पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग की। बड़ी मात्रा में अवैध शराब नष्ट कराया गया। वहीं लहान भी नष्ट कराया गया। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।