रीवा ब्रेकिंग | जवा में सड़क बनी गड्ढों का जाल, जिम्मेदार बेपरवाह!
श्री हरि हॉस्पिटल के सामने सड़क बदहाल, मरीजों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
जवा, रीवा (मध्यप्रदेश)।
रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय में जवा–गढ़ी रोड पर श्री हरि हॉस्पिटल के सामने मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की बदहाली के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी श्री हरि हॉस्पिटल पहुंचने वाले मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है।
कई बार शिकायतें, फिर भी जिम्मेदार मौन!
बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किए गए और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
श्री हरि हॉस�
Indore, Indore | Oct 30, 2026