बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ विद्युत मंडल के सामने दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग पर विद्युत मंडल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई।जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आपातकालीन वाहन को दी गई।मौके पर आपातकालीन वाहन पहुंचा।और उक्त घायलों को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।