टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग भदभदा के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।आपातकालीन वाहन के माध्यम से घायल बाइक चालक को बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घायल बाइक चालक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।