बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम बनेरा के धूमगढ़ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर बल्देवगढ़ अंतर्गत जगह जगह मेले के आयोजन किए गए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर पुलिस थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के द्वारा मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।