जमुई: नागी डैम में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत, DM के आदेश पर सदर अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 28, 2026 नागी डैम में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। काफी देर के बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई। उसके बाद वृद्ध महिला के शव को निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया और DM के आदेश पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।