हसनपुर: कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग लेने वाली युवती से दुष्कर्म, हसनपुर में शादी का वादा कर 3 साल तक किया शोषण
हसनपुर कोतवाली नगर में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती ने आरोपी फारूख अली पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग लेने जाती थी। आरोप है कि फारूख ने युवती को शादी का वादा किया। इसके बाद वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो