हसनपुर: सावन के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालियों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक
हसनपुर सावन महीने के पहले सोमवार को शिवालियों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही लाइनों में लगकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बता दे कि हसनपुर नगर के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्त उमड़ पड़े।