हसनपुर: रहरा में शराब की ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग का एक्शन, 350 की बोतल 360 में बेचने वाला विक्रेता गिरफ्तार
रहरा में शराब की ओवररेटिंग के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। शनिवार रात 9:25 बजे आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव को रेहरा कंपोजिट दुकान के सामने ओवररेटिंग की शिकायत मिली। निरीक्षक रामकुमार यादव ने जांच के लिए एक व्यक्ति को 500 रुपए देकर रॉयल स्टैग का 375 मिलीलीटर का अद्धा खरीदने भेजा। उसके साथ सादे कपड़ों में सिपाही अनिल कुमार यादव भी गए।