खैरी में अवैध शराब के ठिकानों पर प्रशासन का शिकंजा! शिकायतों के बाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने दी दबिश, कारोबारियों में मचा हड़कंप
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर जांच-पड़ताल की। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई के बाद खैरी में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लग पाएगी?
तस्वीरें पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी की हैं, जहां अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतों के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। एसडीएम पवई, एसडीओपी पवई, तहसीलदार सिमरिया, थाना प्रभारी सिमरिया और चौकी मोहंद्रा पुलिस की टीम ने गांव में पहुंचकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
प्रशासनिक टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच की और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। कार्रवाई के दौरान टीम की मौजूदगी से गांव में हलचल बढ़ गई। प्रशासन का साफ कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और शिकायत मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
वीओ-3 :-
हालांकि इस कार्रवाई के बाद अब निगाहें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या जांच के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी? क्या गांव में शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर स्थायी रोक लग पाएगी? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे। फिलहाल प्रशासन की दबिश ने यह संदेश जरूर दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का अभियान तेज किया जा रहा है।
Panna, Panna | Sep 9, 2026