करछना: औता विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को शाम 5 बजे तक बिजली का संचालन रहेगा बाधित, अवर अभियंता ने दी जानकारी
यमुनापार क्षेत्र में संचालित होने वाले औता विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शुक्रवार शाम 6 बजे करीब अवर अभियंता प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली घर में तार और अन्य उपकरणों की भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से बिजली का संचालन भी बंद करना पड़ेगा।