कवर्धा: ग्राम दुबहा में एक व्यक्ति के कोठार में रखे पैरावट में लगी भीषण आग,दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
मामला 01 फरवरी को पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुबहा का है।जहा अज्ञात कारण के चलते टीकू साहू नाम के व्यक्ति के कोठार में पैरावट में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर दमकल टीम पहुंची। जहा दमकल की टीम ने घंटो की मशक्कत कर पैरावट में लगे भीषण आग पर काबू पा लिया है।इधर पैरावट जलने की वजह से टीकू साहू को हजारों रूपयो का नुकसान हुआ है।