कवर्धा: अति नक्सल प्रभावित ग्राम माराडबरा में सामुदायिक पुलिसिंग के ग्रामीण स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन
अति नक्सल प्रभावित ग्राम माराडबरा में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का 31 जनवरी को समापन हुआ।नक्सल ऑपरेशन के पुलिस अधीक्षक सतीश धुर्वे ने कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के 20 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।