कवर्धा: घुघरी खुर्द में 20 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल में लगी भीषण आग,घंटो की मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
मामला 01 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुघरी खुर्द का है।जहा अज्ञात कारण के चलते 20 एकड़ से अधिक गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटे गन्ने की फसल को अपने चपेट में ले लिया।जिससे लाखो रुपए का गन्ना जमकर पूरी तरह नष्ट हो गया।इधर किसानों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।फिलहाल ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है।