सोलन शहर कांग्रेस की बैठक में एकजुटता और जनसेवा का संकल्प
सोलन, 7 सितंबर 2026
आज कांग्रेस भवन सोलन में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पुनीत शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सोलन विधानसभा प्रभारी श्रीमती अनिता वर्मा जी, जिला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मानी जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित ठाकुर जी, डॉ. कर्नल संजय शांडिल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राहुल सिंह ठाकुर जी, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री जतिन साहनी जी, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी, श्री सुरेंद्र सेठी जी , श्री अंकुश सूद पूर्व अध्यक्ष सिटी कांग्रेस , श्रीमती शम्मी साहनी जी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित कांग्रेस के सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
सभी ने यह भी संकल्प लिया कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जनता को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
जारीकर्ता
विजय पूरी
महा सचिव संगठन,शहर कांग्रेस कमेटी, सोलन
Solan, Solan | Sep 7, 2026