पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान परसौनी गांव निवासी विश्वनाथ कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया