राजपुर: बक्सर पुलिस के विशेष अभियान में 22 गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के आरोपी भी दबोचे गए
Rajpur, Buxar | Jul 7, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटे में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी 22 गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान के दौरान गंभीर अपराधों में भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने हत्या के 1, डकैती के 5, आर्म्स एक्ट के 1 तथा एनडीपीएस एक्ट के 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।