नवाबगंज: बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी में नागेश्वरनाथ मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार रात करीब 10 बजे एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मृतक की पहचान अंबेडकरनगर निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल से बैग, मोबाइल और डायरी मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।