नगर नलखेड़ा में घने कोहरे के साथ सर्द हुए मौसम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से कम हो गई। जिसके कारण वाहन चालको को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़को पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए । सर्द हवाओं से बड़ी ठंडक से जनजीवन खासा प्रभावित दिखाई दिया। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।