रेवदर: रेवदर में बजरी रॉयल्टी मैनेजर को लोडर से कुचलने की कोशिश, सिर के पास से निकला लोडर का टायर, बाल-बाल बचा मैनेजर
Reodar, Sirohi | Apr 29, 2026 रेवदर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बजरी रॉयल्टी मैनेजर को लोडर से कुचलने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मैनेजर पर लोडर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि मैनेजर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह लोडर के आगे के हिस्से यानी बकेट से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।