जमुई: महिसौड़ी चौक के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 16, 2026 शहर के महिसौड़ी चौक के पास शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई है। घायल युवक की पहचान शहर के नीमारंग निवासी शंकर राम के पुत्र सोनू राम के रूप में हुई है।