गाज़ियाबाद: जीआरपी पुलिस ने गुम हुए 140 मोबाइल फोन बरामद करके उनके स्वामियों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुपुर्द किए
गाजियाबाद की जीआरपी पुलिस ने ट्रैन और रेलवे स्टेशन से गुम हुए 140 मोबाइल फोन लगभग 12 राज्यों से बरामद किए है। जीआरपी सीओ सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए अभियान चलाया था, जिसके बाद 140 मोबाइल बरामद किए है, जिनकी अनुमानित लागत 80 लाख रुपए है। मोबाइल को उनके स्वामियों को लौटाया गया है।