गाज़ियाबाद: वैशाली क्षेत्र में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाली महिला IHBAS में हुई भर्ती, एसीपी इंदिरापुरम ने दी जानकारी
एसीपी इंदिरापुरम ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली क्षेत्र में ड्रामा करने वाली महिला मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह भी इस महिला द्वारा पुनः ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा था। तत्काल पुनः पिंक बूथ वैशाली द्वारा इनकी मां को सुपुर्द कराते हुए IHBAS शाहदरा में पुलिस की मदद भर्ती कराया गया।