📍सहरसा में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
सहरसा। जिले में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पुलिस लाइन मैदान, पटेल मैदान, जिला स्कूल मैदान और इंडोर स्टेडियम/खेल भवन स्थित व्यायामशाला में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मुख्य उद्घाटन समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ, जहां जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
#Saharsa #SaharsaNews #BiharNews #SchoolSports #SportsCompetition #CMSamrat #SamratChoudhary #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Oct 5, 2026