तारानगर: विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने विधानसभा क्षेत्र तारानगर में किसानों से रूबरू होकर फसलों का लिया जायजा, बताई कीट की समस्या
तारानगर विधानसभरा क्षैत्र के दौरे के दौरान तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने खेतों में काम करते किसानों से रूककर मुलाकात की और फसल व मानसून से हो रही बरसात के बारे में जाना। इसी दौरान किसानों ने कहा कि मूंग मोठ की फसलों में कीट लगने के कारण किसान चिंतित हैं। जिस पर विधायक बुडानिया ने कीटना शक दवा का छिडक़ाव करने के साथ-साथ अन्य हिदायते दी।