बलिया: बांसडीह में हुई भीषण चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नंबर-1 निवासी निलेश कुमार सिंह के घर 14 जून की रात भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पीड़ित के भाई राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी ओमवीर सिंह को पत्रक सौंपा और घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।