बीसलपुर: खरकपुर कला गांव में पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण पर हुआ हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरकपुर कला गांव निवासी राज बहादुर ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे अपने खेत पर जा रहे थे इसी समय गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर कर पुराने रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।