बागीदौरा: कलिंजरा बाईपास से चनावला तक करीब 2 किलोमीटर मार्ग का आज़ादी के बाद से अब तक नहीं हुआ पक्का निर्माण
कलिंजरा बाईपास से चनावला तक करीब दो किलोमीटर मार्ग का आजादी के बाद से अब तक पक्का निर्माण नहीं हुआ। बारिश आते ही यह सड़क पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब का रूप ले लेती थी। ऐसे में राहगीरों, किसानों और ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पानी और कीचड़ के बीच से होकर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ता था।